भरत पुर
आबकारी विभाग की कार्यवाही।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
भरतपुर । जिले के नदबई क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा करीब 5000 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया है। उक्त कार्रवाई आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कई पुराने मामलों को लेकर की गई है। लंबे समय से लंबित चल रहे करीब 165 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए, विभिन्न मामलों में जब्त की गई शराब को नष्ट करने का फैसला लिया गया है।
आबकारी विभाग द्वारा नदबई थाना परिसर में कानूनी और प्रशासनिक गाइडलाइंस का पालन करते हुए, थाना परिसर में एक निश्चित स्थान पर गहरा गड्ढा खुदवाकर उसमें बोतलों और पव्वों में भरी 5000 लीटर शराब को जमीन में दबाकर पूरी तरह नष्ट किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा।



