बाघमारा के विस्थापितों ने मधुबन मुखिया के नेतृत्व में गिरिडीह के लोकप्रिय सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी से की मुलाकात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बाघमारा क्षेत्र के विस्थापित रैयतों ने मधुबन मुखिया के नेतृत्व में गिरिडीह के लोकप्रिय सांसद श्री चंद्र प्रकाश चौधरी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
विस्थापितों ने बताया कि बीसीसीएल क्षेत्र एरिया-1 अंतर्गत मधुबन पंचायत में इंदूकुरी कंपनी द्वारा भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है, लेकिन रैयतों के साथ उचित विस्थापन एवं पुनर्वास नीति का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे स्थानीय ग्रामीणों और प्रभावित परिवारों में भारी असंतोष है।
सांसद श्री चंद्र प्रकाश चौधरी ने विस्थापितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि रैयतों को न्याय दिलाने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव पहल की जाएगी। मुख्य रूप से अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के केन्द्रीय सचिव नरेश प्र० महतो , युवा नेता ज्ञानेन्द्र कुमार (पप्पु ) ,मुखिया कमलेश महतो ( बिरजू ) , गोपाल महतो , वंशी महतो , मनोज कु० महतो , चेतलाल महतो , राजेन्द्र महतो उपस्थित थे ।




