मथुरा

सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। थाना महावन पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुजफ्फर नगर में तैनात सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुर्ष्कम करने का आरोप लगाया है। शादी का दबाव बनाने पर सिपाही ने शादी करने से इंकार कर धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि उसके इस रिश्ते की सिपाही के परिजनों को जानकारी थी। अब परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महावन के समीप रहने वाली पीड़िता ने थाना महावन में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि पुलिस विभाग में कार्यरत रोहित कुमार निवासी कर्मयोगी नगर टेकमैन सिटी नवादा, हाईवे ने वर्ष 2023 से शादी का  झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। जब उससे शादी करने की बात करती तो वह शादी करने की बात पर टालमटोल करने लगा। इसकी बात परिजनों से की तो वह बोले कि उसका पुलिस प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शादी कर देंगे, लेकिन उसकी पोस्टिंग मुजफ्फर नगर में होने के बाद शादी की बात की तो सिपाही ही नहीं उसके परिजन भी शादी करने से इंकार करने लगे। यही नहीं जान से मारने की धमकी और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। सीओ महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button