माफियाओं के हौसले बुलंद
कोयले के अवैध खनन रोकने की जिम्मेदारी तीन एजेंसियों पर फ़िर भी तस्कर बेख़ौफ़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में धड़ल्ले से कोयले का काला धंधा, अवैध बालू, अवैध पत्थर चल रहा है. अवैध खनन के लिए विभिन्न जगह डीपू बना कर रात के अंधेरों में कोयले को खुलेआम सड़क मार्ग के जरिए बिहार, बंगाल और यूपी के मंडी में भेजा जा रहा है. इस गोरखधंधे को रोकने का जिम्मा, अंचल अधिकारी,कोल सेक्टर, सीआईएसएफ और पुलिस पर है. लेकिन हर कोई चुप है. आज सोमवार को बोकारो जिले के नावाडीह अंचल कार्यालय प्रांगण के मोड़ पर पूर्व के निर्धारित धरणा कार्यक्रम आजसू के नावाडीह प्रखण्ड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो के अध्यक्षता में किया जा रहा है।
इस धरणा मेंआजसू पार्टीके केंद्रीय सचिव सह आजसू संस्थापक सदस्य (झारखंड आंदोलनकारी ) प्रोफेसर अलाउद्दीन अंसारी जी ने कहा कि इस धरणा का मुख्य उद्देश्य अवैध कोयला, अवैध पत्थर का चोरी का रोकथाम करना है अवैध कार्य से सरकारी राजस्व का भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल जी ने कहा की तस्करों में कोई खौफ नहीं
लगातार हो रही बारिश में भी अवैध कोयला तस्कर गरीब मजदूरों को चंद पैसे देकर अवैध खनन करवा रहे हैं. बारिश के कारण जमीन गिली है और ऐसे में कोयले की सुरंग कमजोर हो जाती. जिससे कोयले के चट्टान (चाल) धंसने से मजदूर अपनी जान गवा रहें हैं. संबंधित विभाग कार्रवाई करने के बजाय एक दूसरे पर फेंका-फेकी कर देते हैं. इसी कारण कोयला चोरों और तस्करों में कोई खौफ नहीं है. इसी कारण से आजसू पार्टी के बैनर तले अनिश्चितकाल धरणा प्रदर्शन अंचल प्रांगण में किया जा रहा है जो निरन्तर जारी रहेगा इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि जगरनाथ महतो, जिला सह सचिव अर्जुन महतो,जिला सचिव बॉबी पटेल,आजसू प्रखंड सह सचिव भगीरथ महतो, बुद्धिजीवी मंच के प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम महतो, आजसू प्रखंड छात्र सचिव विक्की शर्मा, परमेश्वर महतो, कमरुद्दीन अंसारी,सावन महतो,महावीर महतो, नकुल ठाकुर, रवि कुमार, चिंतामणि महतो, उपस्थित हुए



