शामली
कांधला में सट्टेबाजी पर पुलिस की सख्ती, जुआरी गिरफ्तार
डायरी, पेन और नगदी बरामद, सार्वजनिक स्थान पर चला रहा था सट्टे का खेल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कांधला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते हुए एक जुआरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से सट्टा डायरी, पेन और 250 रुपये की नगदी बरामद की। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।