मथुरा

बांकेबिहारी मंदिर में पुलिस कर रही इलाज

तैनात डॉक्टर हो गया गायब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ में आपाधापी और उमसभरी गर्मी के प्रभाव में आए एक श्रद्धालु को मंदिर चबूतरे पर दौरा पड़ गया। लेकिन, मंदिर में सोमवार को कोई चिकित्सक ही उपलब्ध नहीं था। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने ही दौड़ा पड़ने वाले श्रद्धालु को प्राथमिक उपचार दिया और फिर इसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, मंदिर में चिकित्सकों की गैर मौजूदगी पर मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति के सेवायत सदस्य ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही श्रद्धालुओं की जान व मंदिर की व्यवस्था से खिलवाड़ है। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर की गली में दबाव बनाती रही। सिर पर तेज धूप और उमस से पसीने से तरबतर श्रद्धालुओं की हालत खराब हो रही थी। जैसे तैसे मंदिर में प्रवेश मिलने के बाद आराध्य के दर्शन कर श्रद्धालु राहत पा रहे थे। इसी भीड़ का दबाव झेलते हुए एक युवक जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। मंदिर  में दर्शन करके गेट संख्या चार से बाहर निकले और जमीन पर जा गिरे। मौजूद लोगों ने बताया कि श्रद्धालु को मिर्गी का दौरा पड़ा है। श्रद्धालु को मिर्गी का दौड़ा पड़ते ही साथ चल रहे श्रद्धालु दूर हट गए और दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। मौके पर पहुंचे मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति के सदस्य हिमांशु शर्मा ने बताया कि श्रद्धालु को उपचार देने के लिए चिकित्सकों को बुलाया हिमांशु गोस्वामी के अनुसार श्रद्धालु अपना नाम बताने में अक्षम था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button