गोड्डा
एसआईआर फॉर्म भरने को लेकर जेएसएलपीएस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ठाकुरगंगटी। प्रखण्ड के सभागार में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मंडल द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत मतदाता प्रपत्र भरने एवं जागरूकता अभियान को लेकर पलाश (जेएसएलपीएस) के कर्मियों एवं कार्यकर्ताओं को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ ने एस आई आर अभियान के उद्देश्य, प्रपत्र भरने की सही प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं समय-सीमा की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने सभी कर्मियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पात्र मतदाताओं तक पहुंचकर उन्हें प्रपत्र भरने में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने अथवा आवश्यक संशोधन कराने से वंचित न रहे।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि भरे हुए सभी प्रपत्रों को यथाशीघ्र संबंधित बीएलओ के पास जमा कराया जाए, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी पलाश जेएसएलपीएस कर्मियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं तक पहुंचकर उन्हें जागरूक करने और प्रपत्र भरवाने का आश्वासन दिया।यह प्रशिक्षण मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। दौरान जेएसएलपीएस के प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक प्रेम प्रकाश, एफटीसी शमीम अख्तर अंसारी, सीसी दिवाकर मंडल, जितेन्द्र कुमार, संजीव मुर्मू, सुनील हरिजन, शंकर गुप्ता, अंजू कुमारी के अलावा सभी प्रकार के कैडर मौजूद थे।



