खैरथल
स्वस्थ युवा ही सशक्त और समृद्ध समाज की नींव: विधायक ललित यादव
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : शहर के यूकों बैक,घीसाराम मार्ग पर विधायक ललित यादव ने फीता काटकर जिम का शुभारंभ किया। इस नई व्यायामशाला से स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही स्वास्थ्य लाभ और शारीरिक विकास के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल का स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक यादव ने कहा कि जीम से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सकारात्मक माहौल उपलब्ध होगा। उन्होंने जोर दिया कि एक स्वस्थ युवा ही सशक्त और समृद्ध समाज की नींव होता है।
जीम संचालक कृष्ण चौधरी ने बताया यह जिम क्षेत्रवासियों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे और स्क्रीन एडिक्शन से दूर कर फिटनेस और खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करना है।
इस मौके पर विधायक ललित यादव, पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी, किसान नेता रामलाल,छात्र नेता रामवीर रहीसा, दुष्यंत तिवाड़ी, सोनू शर्मा, आजाद खान,महमूदा खान,संजय चौधरी,हेमंत गूर्जर, जिगर लाटा,अमन शर्मा टृनेर भोली जाट,प्रकआश चंद सहित बड़ी संख्या मे युवा मौजूद रहे
