बरेली

बरेली में विवादित जमीन पर अवैध कब्जे और धोखाधड़ी का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। विवादित जमीन पर अवैध कब्जे, धोखाधड़ी और झूठी एफआईआर के आरोपों को लेकर अशोक कपूर ने प्रशासन को एक शिकायती पत्र सौंप कर  निष्पक्ष जांच की मांग की। स्थानीय मीडिया के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए उन्होंने बताया कि 22 फरवरी 2023 को 1157 वर्ग गज भूमि बैनापा लालता प्रसाद व प्रेम कुमार से खरीदी थी। दस्तावेज उनके पास हैं। भूमि न्यायालय में विचाराधीन है।
आरोप है कि भाजपा नेता द्वारा अक्टूबर 2025 में रजिस्ट्री कराकर अवैध कब्जे का प्रयास किया गया। 1 जून 2026 को निर्माण शुरू हुआ जिसे पुलिस ने मौके पर रुकवाया।
पीड़ित ने राजेश बाबू, रवीन्द्र कुमार व अन्य पर 19.50 लाख की धोखाधड़ी और झूठी FIR दर्ज कराने का भी आरोप लगाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button