हापुड़
मेरठ जोन की 43वीं अंतर्जनपदीय पुलिस बैडमिंटन/टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026 का आयोजन।
मुख्य विकास अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड । मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह द्वारा मेरठ जोन की 43वीं अंतर्जनपदीय पुलिस (महिला/पुरुष) बैडमिंटन /टेबल टेनिस प्रतियोगिता वर्ष-2026 एल.एन. पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई । इस कार्यक्रम का परेड़ के साथ शुभारंभ किया गया एवं खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर समस्त खिलाडियों को अनुशासन में रहकर पूर्ण खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।




