कानपुर

युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया का उपयोग केवल मनोरंजन तक सीमित न रखकर ज्ञान

कौशल और समाज के हित में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए करें : भाजपा नेता डॉ. रोहित सक्सेना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : शहर के सुजातगंज स्थित अंसारी गरीब नवाज हॉल में आयोजित एमआर जे मेगा एग्जीबिशन प्रतिभा,नवाचार और रचनात्मकता का एक यादगार उत्सव बनकर सामने आया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता डॉ. रोहित सक्सेना ने शिरकत की। उनके आगमन पर आयोजकों एवं उपस्थित अतिथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं,सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स,युवा उद्यमियों और उभरती प्रतिभाओं को स्मृति-चिन्ह एवं सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में डॉ. रोहित सक्सेना ने कहा कि “शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं,बल्कि व्यक्ति के चरित्र,व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला है। यदि युवा शिक्षा,अनुशासन और सकारात्मक सोच को अपना लक्ष्य बना लें तो सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमेगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया का उपयोग केवल मनोरंजन तक सीमित न रखकर ज्ञान,कौशल और समाज के हित में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए करें। उन्होंने कहा कि समाज में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा के साथ-साथ संस्कार,मेहनत और निरंतर सीखने की भावना भी उतनी ही आवश्यक है। प्रतिभा तभी सार्थक होती है जब वह समाज और देश के हित में योगदान दे। डॉ. सक्सेना ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा “जब भी समाज, युवाओं या किसी भी जरूरतमंद को मेरी आवश्यकता महसूस होगी, मैं सदैव उनके साथ खड़ा मिलूंगा। जनसेवा मेरे लिए केवल दायित्व नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य है। उनके इस संदेश का उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। कार्यक्रम में फैशन,कला, व्यापार,उद्यमिता,मनोरंजन एवं डिजिटल क्रिएटिविटी से जुड़े अनेक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सम्मान समारोह के दौरान विजेताओं एवं लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ। कार्यक्रम का सफल आयोजन सुल्तान मिर्ज़ा एवं उनकी पूरी आयोजन समिति द्वारा किया गया। आयोजक सुल्तान मिर्ज़ा ने मुख्य अतिथि डॉ. रोहित सक्सेना सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं,युवा उद्यमियों और रचनात्मक व्यक्तित्वों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ उन्हें पहचान मिलने के साथ आगे बढ़ने के नए अवसर भी प्राप्त हों। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह,सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा वही उपस्थित सभी लोगों ने इसे प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताते हुए आयोजकों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक,व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता,कलाकार,युवा उद्यमी,सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button