जिला कलेक्ट्रेट पर आंगनबाड़ी कर्मियों का जोरदार धरना-प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : खैरथल -तिजारा जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने कम मानदेय और स्थायी कर्मचारी का दर्जा न मिलने के कारण कार्य का बहिष्कार और जिला कलेक्ट्रेट खैरथल पर धरना-प्रदर्शन किया है
आंगनवाड़ी कर्मियों ने जिला कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया और जोरदार नारेबाजी की और जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश को अपनी मांगो को लेकर मांग पत्र सौंपा मांग पत्र मे
कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह करने, रिटायरमेंट पर ₹10 लाख कीमुआवज़ा राशि, और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मुख्य मांग की
आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्य का बहिष्कार किया जिससे बच्चों को पोषाहार वितरण, फ्री स्कूल शिक्षा, और टीकाकरण जैसे कार्य प्रभावित रहे
इस मौके पर सैकड़ों की संख्या मे आगनवाड़ी कार्य कर्ता, सहायिका मौजूद रही।


