सरना धर्म कोड को लेकर 9 मई को झामुमो देगी धरना प्रदर्शन, बैठक में जिलाध्यक्ष- उपाध्यक्ष समेत उपासना मरांडी ने भी की सम्बोधन

एनपीटी पाकुड़ ब्यूरो,
पाकुड़ (झा०खं०), पाकुड़ जिले के धनुषपुजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में झामुमो कार्यकर्ताओं की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम ने की। बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा बिना सरना धर्म कोड/ आदिवासी धर्म कोड लागू किये बिना जातिगत जनगणना किये जाने के विरोध में आगामी शुक्रवार 9 मई 2025 को जिला मुख्यालय में होने जा रहे विशाल धरना प्रदर्शन के सफल आयोजन को लेकर चर्चा हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम ने कहा कि विगत दिनों भाजपा नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा पुरे देश में जातिगत जनगणना करवाने का निर्णय लिया गया है, जिसकी मांग हमारी पार्टी वर्षो से करती आ रही थी। परन्तु हमारे राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की सरकार द्वारा सरना कोड/ आदिवासी धर्म कोड विधेयक को झारखण्ड विधानसभा से पारित कर राज्यपाल के माध्यम से केन्द्र के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया था। परन्तु आज 5 वर्षो के उपरांत भी उक्त विधेयक पर केन्द्र सरकार द्वारा कोई निर्णय नही लिया गया जो कि भाजपा की आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। इसलिए सरना धर्म कोड/ आदिवासी धर्म कोड को लागू किये बिना झारखण्ड मुक्ति मोर्चा राज्य में जातिगत जनगणना नही होने देगी। इसके विरोध में झामुमो कार्यकर्ता आगामी 9 मई दिन शुक्रवार को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर कड़ा विरोध दर्ज करेगा और भाजपा के आदिवासी विरोधी मानसिकता को उजागर करने का काम करेगी। वही जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने अपने सम्बोधन में कहा कि झामुमो आदिवासियों के हक- अधिकार की लड़ाई वर्षों से लड़ती आ रही है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की सरकार आदिवासीयों के हक की लड़ाई लड़ते हुए अपने कार्यकाल में झारखंड विधानसभा से आदिवासी धर्म कोड/ सरना धर्म कोड विधेयक को पास कर केन्द्र के पास अनुमोदन के लिए भेजने का काम किया, परन्तु आज तक आदिवासी को अलग धर्म कोड नही दिया गया। यह भाजपा के चाल व चरित्र को दर्शाता है। भाजपा मुंह में राम बगल में छुरी वाली राजनीति करने का काम कर रही है। लेकिन झामुमो इस अन्याय को बर्दाश्त नही करेगी। जब तक आदिवासी धर्म कोड लागू नही होता है, तब तक राज्य में जातिगत जनगणना नही होने दी जायेगी। इसके लिए जिले के सभी प्रखण्डों से सैकड़ो की संख्या में लोग पहुचेंगे और अपना विरोध दर्ज करायेंगे। वह जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे ने अपने सम्बोधन में झामुमो के विचारों जो रखते हुए आगामी 9 मई को होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव माईकल मुर्मू ने कहा कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा यह कतई बर्दाश्त नही करेगी कि राज्य में बिना सरना धर्म कोड/ आदिवासी धर्म कोड के जातिगत जनगणना हो। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पूरे राज्य में कड़ा विरोध करेगी। वही झामुमो के युवा नेत्री सह- केन्द्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी उर्फ पिंकी ने भी सम्बोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यानाकर्षण कराते हुए झामुमो कार्यकर्त्ताओं को जानकारी साझा किया। बैठक को जिला उपाध्यक्ष पीटर मुर्मू, जिला कोषाध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, केन्द्रीय सदस्य सुनील टुडू, केन्द्रीय सदस्य विकास मुर्मू, केन्द्रीय सदस्य प्रतिमा पांडेय, महिला मोर्चा की पुर्व जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम ने भी सम्बोधित किया। मौके पर केन्द्रीय सदस्य पिंकु शेख, केन्द्रीय सदस्य निशा शबनम हांसदा, केन्द्रीय सदस्य उमर फारूक, केन्द्रीय सदस्य पोलिना मुर्मू, जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, जिला संयुक्त सचिव तरुण मंडल, जिला कार्यालय सचिव मिथिलेश घोष, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन अंसारी, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, सचिव सरकार टुडू, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, सचिव जावेद आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, सचिव जहीरुद्दीन मियां, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सचिव मैनुद्दीन अंसारी, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, सचिव जेम्स सुशील हेम्ब्रम, जिला मीडिया प्रभारी मनोज चौबे, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, जहूर आलम, मंटू भगत, नसीम अहमद, पतरास मरांडी, मैनुद्दीन अंसारी, मुसर्रफ हुसैन, मोबारक हुसैन, सगीर अंसारी, विनोद मरांडी, लाल मोहम्मद अंसारी, एनामुल हक, इमदादुल अंसारी, एखलाकुर अंसारी, नीरज मड़ैया, कालिदास मुर्मू, सुशीला देवी, अन्ना हेम्ब्रम, शीलवंती मुर्मू, सुष्मिता मुर्मू, वैजंती देवी, मीना मुर्मू, मंजर आलम, आरिफ अंसारी, कदम रसूल, गुड़िया कुमारी, इस्माइल रहमान सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।