भरत पुर
कृषि महाविद्यालय भुसावर में आज होगा लोकार्पण
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े करेंगे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी रहेंगे मौजूद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में कृषि महाविद्यालय भुसावर का माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े 17 जुलाई को प्रातः11.30 बजे लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री डॉ. किरोडीलाल मीना विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल होगें।
जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय राज्यपाल सड़क मार्ग से प्रातः 11.30 बजे भुसावर पहुंचकर महाविद्यालय में नव निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे महाविद्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए नव निर्मित भवनों, छात्रावास, कन्या छात्रावास, कैटिन सहित अन्य अधोसंरचनात्मक सुविधाओं का लोकार्पण एवं अवलोकन करेंगे।
समारोह में कृषि, उद्यानिकी एवं ग्रामीण विकास विभाग के माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं वैर विधायक बहादुर सिंह कोली सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में किसान भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
कुलगुरु डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान द्वारा अतिथियों का स्वागत किया जाएगा तथा महाविद्यालय की उपलब्धियों एवं भावी विकास योजनाओं पर आधारित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय द्वारा प्रकाशित साहित्य का विमोचन किया जाएगा।



