गोरखपुर

पिपराइच पुलिस की कार्रवाई, हत्या के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार

महिला समेत आरोपियों ने धारदार हथियार व लाठी-डंडों से किया था हमला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

गोरखपुर। पिपराइच थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पुरुष आरोपियों के साथ एक महिला आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एकराय होकर वादिनी पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला किया था। घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर थाना पिपराइच में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंगासागर पुत्र स्वर्गीय शंकर, मानसिंह पुत्र गंगासागर तथा ललिता पुत्री गंगासागर निवासी मौलाखोर, थाना पिपराइच को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button