सिंगरौली

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अवनीश दुबे को बनाया सिंगरौली जिला प्रवक्ता

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जारी हुआ नियुक्ति पत्र, संगठन को मजबूत करने की सौंपी जिम्मेदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सिंगरौली जिले में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अवनीश दुबे को जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली का जिला प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस संबंध में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामले द्वारा 15 जुलाई 2026 को नियुक्ति पत्र जारी किया गया।
जारी पत्र के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार प्राप्त प्रस्ताव को अनुमोदित करते हुए यह नियुक्ति की गई है। साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान को निर्देश दिए गए हैं कि वे नव नियुक्त जिला प्रवक्ता को नियुक्ति की सूचना प्रदान करें तथा संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय रूप से कार्य कराना सुनिश्चित करें।
कांग्रेस संगठन का मानना है कि अवनीश दुबे के जिला प्रवक्ता बनने से संगठन की बात प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचेगी तथा पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को मजबूती के साथ रखा जाएगा। संगठन को उम्मीद है कि उनकी नियुक्ति से जिले में कांग्रेस की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल बनेगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को देखते हुए कांग्रेस संगठन लगातार अपने ढांचे को मजबूत करने में जुटा हुआ है। ऐसे में सिंगरौली में जिला प्रवक्ता की नियुक्ति को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button