गोरखपुर

राजघाट पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई

15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत अमरुदबाग क्षेत्र से आरोपी दबोचा, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

गोरखपुर। जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजघाट पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष राजघाट गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में राजघाट पुलिस और आबकारी निरीक्षक सेक्टर-2 की संयुक्त टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान अमरुदबाग क्षेत्र से मदन निषाद पुत्र मोहन लाल निषाद निवासी बरदिहवा डोमरा थाना पनियरा, जनपद महराजगंज (वर्तमान पता- नन्दलाल का मकान, अमरुदबाग, थाना राजघाट, गोरखपुर) को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना राजघाट में मु.अ.सं. 0126/2026 के तहत धारा 60 एवं 72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह, कांस्टेबल चन्द्रभान सिंह, कांस्टेबल अजय यादव के साथ आबकारी निरीक्षक विजय चंद जायसवाल एवं आबकारी विभाग की टीम शामिल रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button