सिंगरौली

गड़हरा में साइकिल वितरण समारोह।

विधायक राजेंद्र मेश्राम ने छात्र-छात्राओं को किया प्रेरित।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

सिंगरौली। जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सीएम राइज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गड़हरा में गुरुवार को निःशुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक श्री मेश्राम ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए शिक्षा के महत्व, व्यक्तित्व विकास और जीवन में लक्ष्य निर्धारण पर प्रेरणादायी विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन का स्पष्ट लक्ष्य तय कर पूरी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। शिक्षा ही वह माध्यम है, जो हर व्यक्ति को सफलता के शिखर तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी, पौड़ी-नौगई केंद्र संयोजक अंबिका दुबे (मुन्ना), भाजपा महामंत्री सुरेन्द्र दुबे, वरिष्ठ कार्यकर्ता दिलीप दुबे, सरस्वती शिशु मंदिर परसोना के प्राचार्य अनूप दुबे, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश वैश्य, मेवा लाल दुबे, विद्यालय के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
साइकिल प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने सरकार, जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button