साहेबगंज
झारखंड प्रदेश यादव महासभा की कोर कमेटी बैठक रांची में संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
साहिबगंज झारखंड प्रदेश यादव महासभा की कोर कमेटी की बैठक रांची में आयोजित की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव और विशिष्ट अतिथि रामाशीष यादव उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई।बैठक में संगठन को मजबूत करने,यादव समाज के राजनीतिक,सामाजिक एवं शैक्षणिक सशक्तिकरण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।प्रदेश अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव ने निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षणSIRअभियान पर चर्चा करते हुए सभी से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने व परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में सही ढंग से दर्ज कराना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा एक जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है।बैठक में सभी राजनीतिक दलों से मांग की गई कि यादव समाज को उसकी जनसंख्या, योगदान और क्षमता के अनुरूप सम्मानजनक राजनीतिक भागीदारी दी जाए।बैठक में सर्वसम्मति से यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सामूहिक विवाह का संपूर्ण खर्च झारखंड प्रदेश यादव महासभा वहन करेगी। इसे समाज सेवा और सामाजिक समरसता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव,महासचिव इंद्रजीत यादव,दिनेश यादव जामताड़ा,शिवकुमार यादव,बनारस प्रसाद यादव,पिंकी यादव सहित यादव समाज के कई प्रतिनिधि उपस्थित थे।



