बरेली

डीएम की अध्यक्षता में कृषक जागरूकता कार्यशाला

एफपीओ व शीतगृह बढ़ाने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : उद्यान विभाग द्वारा जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कृषक जागरूकता कार्यशाला-2026 व विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती देवयानी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, नाबार्ड प्रबंधक, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, केवीके विशेषज्ञ डाॅ. रंजीत सिंह, मंडी सचिव, प्रगतिशील कृषक, एफपीओ, मौनपालक व स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया
जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने MIDH, मुख्यमंत्री औद्यानिक योजना, FMFME, PDMC व खाद्य प्रसंस्करण नीति-2023 की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने अनिल साहनी, राजेन्द्र गंगवार, प्रवीण गुप्ता, संजीव गंगवार जैसे प्रगतिशील कृषकों से संवाद कर आय व मार्केटिंग पर चर्चा की।
डीएम ने नए एफपीओ गठन, क्लस्टर गतिविधियों, शीतगृह, पैक हाउस, राइपेनिंग चैम्बर व ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी की खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। अंत में महिलाओं को फलदार पौधे वितरित किए गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button