खैरथल
गुमशुदा की बरामदगी की मांग को लेकर जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
खैरथल-तिजारा : मुण्डावर तहसील के ग्राम मैंनपुर के ग्रामीणों और मेघवाल विकास समिति खैरथल-तिजारा ने जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 19 दिन से लापता हुई मैंनपुर गांव की एक बेटी की जल्द बरामदगी की मांग की। ग्रामीणों ने बताया पुलिस बालिका को तलाशने मे नाकाम रही है ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से जल्दी बालिका को तलाश करवाने और परिवार को सौंपने की मांग की है इस मौके पर केशव सिरोहीवाल,
बनवारी लाल आर्य, सुरेश चंद, श्यामलाल, बलवंत,गिर्राज प्रसाद, राजाराम,महेश ,श्रीराम,योगेश,मुकेश, रामावतार, रामकरण,अजीत कुमार, हरिराम,सत्यपाल,सुन्दरलाल,सतीश, महेन्द्र, विकास,हरिराम सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे



