बरेली
मानव सेवा क्लब के 21वें स्थापना दिवस पर लिया सेवा का संकल्प
शिक्षिका अरुणा सिन्हा को मिला प्रथम मधुरिमा स्मृति सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मानव सेवा क्लब का 21वां स्थापना दिवस और शपथ-ग्रहण समारोह रोटरी भवन में हुआ। नई टीम को जरूरतमंदों की निष्ठा से सेवा करने की शपथ प्रो. वसीम बरेलवी ने दिलाई।
कार्यक्रम में वर्षभर के सेवा कार्यों की पत्रिका “मानव दर्पण” का विमोचन हुआ। अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और महासचिव मुकेश ने रिपोर्ट पढ़ी।
शत-प्रतिशत उपस्थिति पर जितेंद्र सक्सेना को पंचुलटी अवार्ड मिला। सर्वाधिक सहयोग के लिए शिक्षिका अरुणा सिन्हा को “स्वर्गीय मधुरिमा सक्सेना प्रथम स्मृति सम्मान” प्रो. वसीम बरेलवी, अजय अग्रवाल और डॉ. अंजू उप्पल ने दिया।
साल में 108 सेवा कार्य करने पर अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा को “उत्तर प्रदेश आइकॉन अवार्ड” प्रो. वसीम बरेलवी, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन व अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया। अजय अग्रवाल और डॉ. अंजू उप्पल को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ए.पी. गुप्ता ने की। आभार इंद्रदेव त्रिवेदी ने व्यक्त किया।




