
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने 7 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सभी के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
निलंबित किए गए पुलिसकर्मी:
1. रि0आ0 1393 पीयूष मोहन, थाना क्योलड़िया- 07 दिन का अवकाश समाप्त होने के बाद दिनांक 03.07.2026 से बिना अनुमति लगातार गैरहाजिर रहने पर।
2. रि0आ0 1913 अनिल कुमार, थाना मीरगंज – 05 दिन का अवकाश समाप्त होने के बाद दिनांक 14.07.2026 से बिना अनुमति लगातार गैरहाजिर रहने पर।
3. आ0 1309 सगुन कुमार, यूपी-112 परियोजना – 03 दिन का अवकाश समाप्त होने के बाद दिनांक 20.06.2026 से लगातार अनधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने पर।
4. आ0 2736 विवेक धामा, थाना इज्जतनगर – 03 दिन का अवकाश समाप्त होने के बाद दिनांक 01.07.2026 से बिना अनुमति लगातार गैरहाजिर रहने पर।
5. आ0 3017 अजय कुमार, रिजर्व पुलिस लाइन – सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना पॉडकास्ट/इंटरव्यू रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने और UP Police Social Media Policy-2023 का उल्लंघन करने पर।
6. आ0 3475 सौरभ कुमार, रिजर्व पुलिस लाइन- दिनांक 13.07.2026 को निर्धारित ड्यूटी पर उपस्थित न होकर बिना अनुमति गैरहाजिर रहने पर।
7. कुक विक्की कश्यप, रिजर्व पुलिस लाइन- दिनांक 05.07.2026 को ड्यूटी के लिए बुलाए जाने पर इंकार करने और बिना अनुमति लगातार गैरहाजिर रहने पर।
एसएसपी ने कहा है कि अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।



