झुंझुनू
तेजाजी मंदिर में सहयोग पर दानदाता का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। शहर के पास सोती बुडाना गांव के रहने वाले हाल झुंझुनूं निवासी तेजा भक्त सुनिल पूनियां पुत्र बजरंग लाल पूनियां द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपए नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ ने भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद लोयल, झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार विजय सिंह बेनीवाल, ब्लॉक प्रभारी सुभाषचंद्र पूनियां एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष बृजलाल लोयल ने तेजा भक्त सुनिल पूनियां का शाॉल, साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने तेजा भक्त एवं समाजसेवी सुनिल पूनियां का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।


