झुंझुनू

गुढ़ागौड़जी को उपखंड बनाने की मांग ने फिर पकड़ा तूल

भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से की मुलाकात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। गुढ़ागौड़जी को उपखंड क्षेत्र बनाने की मांग ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। क्षेत्र के स्थानीय नेताओं, जनप्रतिनिधियों और जनता द्वारा तहसील कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जो दूसरे दिन भी जारी रहा। मामले को लेकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात की। मांठ ने राठौड़ से गुढा क्षेत्रवासियों की पुरानी मांग को शीघ्र पूरा करने की मांग की। मांठ ने कहा कि गुढागौड़जी उपखंड क्षेत्र बनने से जनता को प्रशासनिक सुविधा घर के नजदीक ही उपलब्ध होंगी। हाल ही में गुढागौड़जी क्षेत्र को झुंझुनूं उपखंड क्षेत्र से हटाकर उदयपुरवाटी जोड़ा गया है जिसके विरोध में गुढा तहसील कार्यालय पर सभी पंचायतों का धरना प्रदर्शन चल रहा है जो जन भावनाओं के अनुरूप है जिसमें सरकार को सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button