
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। राजश्री आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 21 से 27 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृत भाषा और आयुर्वेद के मूल ग्रंथों के प्रति रुचि जगाना रहा।
सप्ताह भर विभिन्न शैक्षणिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि संस्कृत केवल भाषा नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध ज्ञान-विज्ञान, संस्कृति और चिकित्सा परंपरा की आधारभूत भाषा है। इसे दैनिक जीवन में भी अपनाना चाहिए। प्रबंध निदेशक रोहन बंसल ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र और मेडल दिए गए। श्लोक गायन में कमल परमार, भाषण में श्रद्धा और सुभाषित वचन प्रतियोगिता में इकरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पुनीत शर्मा ने किया।



