बरेली
केसर इंटर कॉलेज बहेड़ी में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बहेड़ी, केसर इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।
राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम और विश्वास का पावन पर्व है जो समाज में संबंधों को मजबूत बनाता है। उपप्रधानाचार्य चंद्रभानु सिंह ने व्याख्यान देकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सीता श्रीवास्तव ने राखी बनाओ प्रतियोगिता, सुधा पांडेय ने काव्य प्रतियोगिता, आकांक्षा जौहरी ने प्रश्नोत्तरी और इंद्रजीत सिंह ने आइडिया प्रतियोगिता कराई। छात्राओं ने प्रधानाचार्य, शिक्षकों और छात्रों को राखी बांधी। प्रधानाचार्य ने छात्राओं को पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिताओं में शिखा, कोमल, संजना, अनुशिखा, सिदरा, कृष्णा और हुजैफा को पुरस्कृत किया गया। बालिका प्रोत्साहन के लिए नारी शक्ति मंच का गठन किया गया और श्रेष्ठ नवाचारी विचारों को इंस्पायर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सतीश कुमार ने किया।




