मथुरा

फर्जी आईडी से सैन्य क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश, दो गिरफ्तार

लैपटॉप संग ये दस्तावेज मिले

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। फर्जी आर्मी पहचान पत्र तैयार कर सैन्य क्षेत्र में घुसने की कोशिश करने पर मिलिट्री इंटेलिजेंस और थाना सदर बाजार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन और बड़ी संख्या में विभिन्न दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को मिलिट्री इंटेलिजेंस ने आर्मी एरिया में प्रवेश का प्रयास करते हुए कोसीकलां के खरोट गांव निवासी राजाराम (23) को फर्जी पहचान पत्र के साथ पकड़ा था। इस संबंध में सदर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पूछताछ और जांच के दौरान फर्जी पहचान पत्र तैयार करने में अलीगढ़ के थाना पिसावा के गांव बलरामपुरा माजूपूरा, हाल पता बुलंदशहर के मैना मौजपुर शिव नगर कॉलोनी निवासी आकाश कुमार का नाम प्रकाश में आया। संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर को क्लेंसी इंटर कॉलेज से बिजलीघर जाने वाले कच्चे रास्ते से आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दो मोबाइल, एक लैपटॉप, छह जाति प्रमाणपत्र, छह निवास प्रमाणपत्र, सात मार्कशीट, 12 आधार कार्ड और मोबाइल समेत अन्य सामग्री बरामद हुई है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ कर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और सैन्य क्षेत्र में प्रवेश के प्रयास से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button