बरेली

यूजीसी नेट में दीपिका मौर्या ने पाई सफलता, बढ़ाया मान 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में एमटेक एवं सिल्वर मेडल से सम्मानित दीपिका मौर्या ने यूजीसी नेट जून-2026 की कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार व शहर का नाम रोशन किया है। दीपिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और चाचा जयदेव मौर्या को दिया है। दीपिका के पिता एमएलसी बहोरन लाल मौर्या एवं माता माया मौर्या शिक्षिका हैं। उनकी बड़ी बहन भूमिका मौर्या भी इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से एमटेक में गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। दीपिका की इस सफलता पर परिवार और शुभचिंतकों प्रदीप कुमार गुप्ता, आरके कश्यप, दिनेश भास्कर, कमलेश गंगवार आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button