मथुरा

मथुरा से रोडवेज बसों में 12470 महिलाओं ने की नि:शुल्क यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा।  रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए निकलीं बहनों का सफर इस बार मथुरा डिपो की बसों ने आसान बना दिया। प्रदेश सरकार की निशुल्क बस यात्रा सुविधा का बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाभ उठाया। मथुरा डिपो की करीब 200 बसों में गुरुवार शाम से रक्षाबंधन के दौरान 12,470 महिलाओं ने बिना किराया दिए यात्रा की। इससे महिलाओं को अपने मायके और रिश्तेदारों तक पहुंचने में राहत मिली। रक्षाबंधन को लेकर परिवहन निगम ने यात्रियों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए बसों के संचालन पर विशेष जोर दिया था। मथुरा डिपो से विभिन्न मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए, ताकि पर्व पर महिलाओं को आवागमन में परेशानी न हो। सुबह से ही बस अड्डे पर बहनों की भीड़ नजर आई। महिलाएं अपने भाई के घर पहुंचने के लिए बसों में सवार होती रहीं। नि:शुल्क यात्रा का सबसे अधिक लाभ उन महिलाओं को मिला, जिन्हें रक्षाबंधन पर दूरदराज के क्षेत्रों में जाना था। किराया नहीं लगने से उनके सफर का खर्च भी कम हुआ। परिवहन निगम की इस सुविधा से त्योहार पर महिलाओं के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कमल किशोर आर्य ने बताया कि रक्षाबंधन के दौरान मथुरा डिपो की बसों का संचालन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया। नि:शुल्क यात्रा का आंकड़ा बताता है कि महिलाओं ने सरकार की इस सुविधा का बड़ी संख्या में लाभ उठाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button