मथुरा

वृंदावन की बेटियों ने बांधी जवानों को राखी

सैनिकों की आंखों से छलके आंसू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन से  राष्ट्र सुरक्षा सूत्र समर्पण यात्रा-2026 के तहत विद्यालय की 200 बेटियों को दो दलों में अखनूर और अटारी बॉर्डर के लिए रवाना किया गया था। 100 बेटियों का दल अखनूर बॉर्डर और 100 बेटियों का दल अटारी बॉर्डर पहुंचा। इनके साथ 20 अध्यापिकाएं भी रहीं।
व्रन्दावन से समविद गुरुकुल सैनिक स्कूल की छात्राएं राष्ट्र सुरक्षा सूत्र समर्पण यात्रा-2026 के तहत की शिक्षिकाओं के साथ अटारी और अखनूर बॉर्डर पहुंचीं। रक्षाबंधन के दिन सैनिकों को राखी बांधने के साथ ही बेटियों ने उन्हें मथुरा के प्रसिद्ध पेड़े खिलाए और पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान सैनिकों को कृतज्ञता पत्र भी सौंपे गए। बेटियों ने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिकों के समर्पण और त्याग को नमन किया। राखी बंधवाने के दौरान सैनिकों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। कई जवान भावुक हो गए। सीमा पर कुछ देर के लिए ऐसा माहौल बना, मानो सैनिक अपने घर-परिवार के बीच रक्षाबंधन मना रहे हों। बेटियों और जवानों के इस भावनात्मक मिलन के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदेमातरम्’ के जयघोष से अखनूर का वातावरण गूंज उठा। स्कूल की डायरेक्टर सुमन लता ने कहा कि देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। रक्षाबंधन पर बेटियों का सीमा पर पहुंचकर सैनिकों को रक्षा सूत्र बांधना इसी भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ये बेटियां सैनिकों की कलाई पर सिर्फ राखी नहीं बांध रहीं, बल्कि उनके प्रति देशवासियों के स्नेह और सम्मान का संदेश भी लेकर पहुंची हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button