बरेली
लापता श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी को रिठौरा में निकला शांति मार्च

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली /रिठौरा। नेपाल में आई प्राकृतिक त्रासदी में जन-धन की हानि पर दुख जताते हुए रविवार को नगर पंचायत रिठौरा में शांति मार्च निकाला गया। विश्व हिंदू महासंघ के नगर अध्यक्ष पोशाकी साहू के नेतृत्व में निकले मार्च में कस्बावासियों ने मृतकों की आत्मशांति के लिए मौन रखकर प्रार्थना की। इस दौरान कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान नेपाल क्षेत्र में फंसे और लापता भारतीय श्रद्धालुओं की सकुशल वापसी के लिए भी प्रार्थना की गई।
मार्च में रामसिंह कश्यप, मनोज कश्यप, विनोद कश्यप, महंत पूरनलाल कश्यप, विकास सक्सेना, सचिन साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।


