हापुड़

जनपद हापुड़ के प्रभारी मंत्री के0पी0 मलिक ने की जनपदीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

विगत बैठक में दिए गए निर्देशों पर की गई कार्रवाई से संबंधित अधिकारियों से ली जानकारी: प्रभारी मंत्री

जनपद में जो भी विकास कार्य चल रहे हैं उसकी सूचना जनप्रतिनिधि को अवश्य कराए: के०पी० मलिक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ । कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद हापुड़ के प्रभारी मंत्री श्री के0पी0 मलिक की अध्यक्षता में जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा जनपद में हो रहे विकास कार्यों को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की जो भी कार्य जनपद में किये जा रहे हैं उस कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने जनपद में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी के विषय में अवगत कराया की जो भी विकास कार्य किए जा रहे हैं उसमें जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर निरीक्षण भी करा दिया जाए। प्रभारी मंत्री जी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद की सभी गौ शालाओं में वर्षा ऋतु से बचाव हेतु संसाधन, हरे चारे की उपलब्धता, भूसा तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें । साथ ही उन्होंने टीकाकरण को लेकर भी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए और कहा कि गोवंशों में किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर उसका समय से उपचार करना सुनिश्चित करें। जनपद में जो भी नई गौशालाएं का कार्य निर्माण अधीन है उनकी जानकारी संबंधित जनप्रतिनिधि को अवश्य दें। माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए की वृद्धा पेंशन न मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में समाज कल्याण अधिकारी द्वारा मान्य प्रभारी मंत्री जी को अवगत कराया गया कि वृद्धा पेंशन में पेंशनरों की केवाईसी व अन्य जानकारी अपडेट होने के कारण वृद्धा पेंशन रुकी हुई थी । मान्य प्रभारी मंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की भी जानकारी प्राप्त की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि जनपद के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक चिकित्सालय में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि जहां पर चिकित्सकों की उपलब्धता नहीं है उसके लिए संविदा पर चिकित्सक रखने हेतु पत्राचार किया जाए। प्रभारी मंत्री जी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वर्तमान में खांसी, जुकाम एवं बुखार के मरीजों को देखते हुए सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक चिकित्सालय में पर्याप्त मात्रा में दवाई उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। प्रभारी मंत्री जी द्वारा पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए गए की जनपद में जो भी जो भी कार्य निर्माण अधीन है तथा जो भी कार्य पूर्ण हो गए हैं उसके लोकापर्ण व शिलान्यास की जानकारी समय से पूर्व संबंधित जनप्रतिनिधियों को आवश्य कराए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए की जनपद के सभी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाया जाए तथा सरकार द्वारा बच्चों को जो भी सुविधा दी जा रही है इसका लाभ समय से ही बच्चों को दिलाया जाना सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में मान्य प्रभारी मंत्री जी द्वारा सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए की सरकार द्वारा जो भी योजनाएं संचालित की जा रही है इसका लाभ पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचना चाहिए तथा जनपद में जितने भी निर्माण के कार्य चल रहे हैं अथवा पूर्ण हो गए हैं उनकी जानकारी जनप्रतिनिधियों को अवश्य होनी चाहिए इसके लिए सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर विकास कार्य को गतिमान करें।
बैठक में माननीय विधायक सदर, धौलाना, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण वी०सी०, परियोजना निदेशक, माननीय सांसद प्रतिनिधि लोकसभा क्षेत्र मेरठ, गाजियाबाद व अमरोहा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, गढ़मुक्तेश्वर ,ब्लॉक प्रमुख हापुड़, धौलाना, सिंभावली सहित जनपद स्तरीय सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button