दिल्ली

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कल दिल्ली के सभी 14 जिलों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना भाजपा-आरएसएस की मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद रैली स्थल के कथित शुद्धिकरण और छुआछूत की घटना पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

देवेंद्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा रैली स्थल के शुद्धिकरण और कथित छुआछूत व अपमान के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर 1 सितंबर को दिल्ली कांग्रेस सभी 14 जिलों में भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ एक शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर दी गई, लेकिन कथित छुआछूत और अपमान करने वालों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यादव ने इसे “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” वाली कहावत बताते हुए कहा कि कांग्रेस को न्याय से कम कुछ मंजूर नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि शुद्धिकरण की घटना दलितों के अपमान और मूल मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश है। यादव ने कहा कि संविधान और समानता के अधिकार के खिलाफ किसी भी तरह के भेदभाव पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button