बुलंदशहर

विधायक अनिल शर्मा का निधन दिल्ली के अस्पताल में ली अन्तिम सांस

अन्तिम संस्कार गुरुवार को पैतृक गांव सुरजावली में होगा निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बुलंदशहर शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा, का बुधवार को दिल्ली के बीएल कपूर अस्पताल में लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया वह करीब 63 वर्ष के थे और पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे दिल्ली में उनका उपचार चल रहा था बुधवार को उपचार के दौरान उन्होंने अन्तिम सांस ली उनके निधन की खबर मिलते ही बुलन्दशहर जनपद और शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई अनिल शर्मा, मूल रूप से शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव सुरजावली के निवासी थे उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत ग्राम प्रधान के रूप में की थी इसके बाद सक्रिय राजनीति में आगे बढ़ते हुए उन्होंने विधानसभा चुनाव में अपनी मजबूत पहचान बनाई वर्ष 2002 और 2007 में वह खुर्जा विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए वर्ष 2017 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे और शानदार जीत दर्ज की इसके बाद प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में उन्हें वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने उन पर भरोसा जताया और उन्होंने शिकारपुर विधानसभा सीट से दोबारा जीत दर्ज की लम्बे राजनीतिक जीवन के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई उनके निधन की सूचना के बाद समर्थकों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में शोक व्याप्त है परिजनों के अनुसार विधायक अनिल शर्मा का पार्थिव शरीर बुधवार शाम करीब सात बजे अन्तिम दर्शन के लिए उनके पैतृक आवास गांव सुरजावली लाया जाएगा यहां बड़ी संख्या में समर्थकों और क्षेत्रवासियों के पहुंचने की संभावना है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को पैतृक गांव सुरजावली में किया जाएगा अनिल शर्मा, के निधन पर भाजपा सहित समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन को क्षेत्र और राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है विधायक के निधन की खबर के बाद शिकारपुर क्षेत्र में जगह-जगह लोग उनके राजनीतिक जीवन और क्षेत्र के लिए किए गए कार्यों को याद करते नजर आए बड़ी संख्या में समर्थकों के उनके पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button