बुलंदशहर
राहुल गांधी होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री —-श्यौपाल सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
औरंगाबाद बुलंदशहर : पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता वरिष्ठ गूर्जर नेता चौधरी श्यौपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की समाज को बांटो और राज करो नीति को जनता बखूबी पहचान चुकी है। देश में एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी और राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। श्री सिंह बुधवार को अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में कांग्रेस की विजय अभियान रैली को सफल बनाने के लिए लोगों से संवाद स्थापित कर रहे थे।जन संपर्क के दौरान उन्होने बताया कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की कार्यशैली और व्यवहार से प्रभावित होकर मैंने कांग्रेस पार्टी में सक्रिय सहयोग कर पार्टी को व्यापक जनाधार दिलाने का प्रण लिया है। इसी उद्देश्य को लेकर 11 सितंबर को औरंगाबाद में रुचिका गार्डन में कांग्रेस विजय अभियान रैली आयोजित होगी। इस अवसर पर कांग्रेस के ख्याति प्राप्त दिग्गज नेता पधार रहे हैं। उन्होने लोगों से भारी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने और सफल बनाने की पुरजोर अपील की।
श्री सिंह ने सोना मकनपुर, छोटी सराय, जमुना ठेर,जौंठ, शहजाद पुर,मीरपुर , धनौरा अगरपुर आदि गांवों का तूफानी दौरा किया। जसवंत सिंह रामवीर सिंह प्रमोद कुमार ब्रह्म पाल सिंह चंदेल,लाला प्रधान, पप्पू,अजीत सिंह सरजीत सिंह आदि उनके साथ रहे।



