बुलंदशहर
गुलावठी में डग्गामार वाहनों पर पुलिस का बड़ा एक्शन
फिटनेस फेल वाहनों पर चला पुलिस का हंटर 80-90 वाहनों के चालान ऑटो-ई-रिक्शा सीज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बुलन्दशहर : गुलावठी के एसएसपी आदेश पर गुलावठी पुलिस ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र शर्मा, के नेतृत्व में शहीद स्मारक और ढोलाना अड्डे पर वाहनों की चैकिंग की गई अभियान के दौरान डग्गामार बसों, ऑटो और ई-रिक्शा को विशेष रूप से जांचा गया जांच में कई वाहनों की फिटनेस मानकों के अनुरूप नहीं मिली पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 80 से 90 वाहनों के चालान किए जबकि कई ऑटो और ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया बताया गया कि स्कूली बच्चों को ले जाने वाले कुछ वाहनों की फिटनेस भी नहीं मिली जिस पर पुलिस ने चालान की कार्रवाई की अचानक हुई इस कार्रवाई से डग्गामार वाहन संचालकों में हड़कम्प मच गया पुलिस अधिकारियों ने वाहन संचालकों को यातायात नियमों का पालन करने और बिना वैध दस्तावेज व फिटनेस के वाहन संचालित न करने की चेतावनी दी अभियान के दौरान कस्बा इंचार्ज आनंद कुमार, सौरभ कुमार, संदीप कुमार, समेत पुलिस बल मौजूद रहा ।



