गाजियाबाद

भाजपा बलराम नगर मंडल की बैठक में बूथ सत्यापन पर जोर

कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूती के दिशा-निर्देश 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : खन्ना नगर कालोनी में स्थित दादी भोई मैरिज होम में बुधवार को भाजपा बलराम नगर मंडल की मासिक बैठक एवं बूथ सत्यापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल तथा प्रवासी के रूप में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति के सदस्यों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संगठनात्मक कार्यों को पूरा किया जाए। वहीं, महामंत्री एवं उपाध्यक्षों द्वारा बलराम नगर मंडल की कार्यकारिणी का भौतिक सत्यापन भी किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राहुल श्याम सुंदर व संचालन मंडल मंत्री प्रशांत झा ने किया।
कार्यक्रम में जिला मंत्री सीमा सैनी, जिला मीडिया प्रभारी ब्रह्ममेश तिवारी, सह मीडिया प्रभारी जयवीर बंसल, मंडल महामंत्री सुरेश पाल व रविंद्र पंवार, मंडल उपाध्यक्ष राजेश सोम, रवीश कुमार, विपिन कसाना, जीतू डेढ़ा, राजदीप तंवर समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा नितिन गुप्ता, गौरव कसाना, रविंद्र पंडित, लखविंदर ग्रोवर, दीपक गुप्ता, सचिन चौधरी, सुभाष कसाना, सुधाकर तिवारी, प्रीति, पूनम, हिमांशु लोहिया, मनोज खटीक, अनुपम सक्सेना, लाल बहादुर, तरुणा शर्मा, डॉ. वीरा, सचिन तोमर, श्रीकांत यादव, सौरभ, रविंद्र शर्मा, रनवीर सिंह सेठ, आर.डी. शर्मा, जितेंद्र कुमार, मनीष शर्मा और महेश यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button