सिंगरौली
महान एनर्जन में जमीनों के फर्जी एग्रीमेंट का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। बंधौरा स्थित महान एनर्जन लिमिटेड में आरोप है कि भूमि अधिग्रहण किए बिना लोगों को गुमराह कर उनकी जमीनों के फर्जी एग्रीमेंट कराए जा रहे हैं, जिससे लोगों के साथ धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये की हेराफेरी की आशंका जताई गई है।
बताया जा रहा है कि रोहित चंद्रा के आने के बाद हुए एग्रीमेंट, स्थानीय बिचौलियों और सरपंचों के माध्यम से कराए गए समझौतों की भी जांच की मांग की गई है। कलेक्टर से पूरे मामले की जांच के साथ नरेश गोयल और रोहित चंद्रा की भूमिका की भी जांच की मांग उठी है।




