गोड्डा

गोड्डा में SIR फॉर्म को लेकर हंगामा

  200 फॉर्म मिलने का दावा; जांच की मांग तेज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। पचरुखी पंचायत में SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि एक समुदाय के करीब 200 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 पर कथित तौर पर गलत तरीके से प्रक्रिया की जा रही थी। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता विनय कुमार मंडल को 200 भरे हुए फॉर्म-7 के साथ पकड़ने का दावा किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर उन्होंने विनय कुमार मंडल को रोक लिया और बरामद फॉर्म प्रशासन को सौंपने की मांग की। मामले की सूचना मिलने पर गोड्डा विधायक सह मंत्री संजय प्रसाद यादव के पुत्र रजनीश यादव भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पंचायत पहुंचे। मौके पर मौजूद अधिकारियों और ग्रामीणों के सामने आरोपी से पूछताछ किए जाने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर यह पता लगाने की मांग की है कि फॉर्म किसके निर्देश पर भरे गए और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।मामले में भाजपा के स्थानीय मंडल अध्यक्ष और पूर्व विधायक अमित मंडल के नाम को लेकर भी आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। रजनीश यादव ने मामले को लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के अधिकार से किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। फिलहाल प्रशासन द्वारा बरामद बताए जा रहे फॉर्म-7 की जांच और पूरे मामले की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि फॉर्म वैध प्रक्रिया के तहत भरे गए थे या इसमें किसी तरह की अनियमितता हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button