खैरथल

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत BKT सहित तीन प्रमुख उद्योगों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत खैरथल-तिजारा जिले में पर्यावरण संरक्षण, सघन वृक्षारोपण एवं पौधों के उत्कृष्ट रख-रखाव में उल्लेखनीय योगदान के लिए भिवाड़ी रीको इंडस्ट्रियल एरिया के तीन प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी सचिव पूनम एवं जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश द्वारा M/s Balkrishna Industries Limited (BKT), Motherson Sumi Automotive तथा Insecticides India Limited को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान M/s Balkrishna Industries Limited (BKT) द्वारा RIICO से प्राप्त पथरेड़ी स्थित ग्रीनबेल्ट एरिया में 1,000 पौधों का सघन पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी सचिव द्वारा बरगद तथा जिला कलेक्टर

द्वारा नीम का पौधा रोपित किया गया।
प्रभारी सचिव पूनम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, औद्योगिक क्षेत्रों में हरित आवरण को मजबूत करना तथा लगाए गए पौधों का संरक्षण एवं उनका बेहतर रख-रखाव हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के नियमित रख-रखाव, सिंचाई एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि लगाए गए पौधे वृक्ष का रूप ले सकें और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को स्थायी रूप से प्रभावी बनाया जा सके।
पौधारोपण कार्यक्रम में विशेषाधिकारी कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी ऐश्वर्यम प्रजापति, राजस्थान पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड क्षेत्रीय अधिकारी अमित जुयाल, रोहितास सहित BKT से संदीप सिंह जी (यूनिट हेड), सुरेश यादव, आनंद, कमलेश्वर द्विवेदी, विकास, प्रभाकर, कमलेश, अभिषेक, सत्यपाल एवं अन्य कंपनी कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button