तारानगर ब्रिज का मरम्मती कार्य की शुरुआत होने पर क्षेत्रवासी खुश

एनपीटी ब्यूरो, पाकुड़ (झा०खं०), पाकुड़ प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत इलामी- संग्रामपुर मुख्य पथ के तोराई नदी पर बने उच्च स्तरीय ब्रिज की मरम्मती कार्य का शुभारम्भ विधायक निशात अलम के प्रयास से सम्भव हो पाया है। क्षेत्र के जान कहे जाने वाली इस उच्च स्तरीय ब्रिज से दर्जनों गांव के लोग अपनी रोजमर्रा की जीवन शैली में जरूरत को पूरा करने के लिए इस ब्रिज मार्ग से होकर ही सफर तय करते हैं और यह ब्रिज छोटे-बड़े व्यवसाय के लिए भी मददगार साबित हुआ है जो काफी दिनों से जर्जर अवस्था में थी। इस ब्रिज की मरम्मती के लिए स्थानीय गुहार लगाये थे, जो तनवीर आलम की सहयोग और निशात आलम की भूमिका की वजह से ही सार्थक होता हुआ नजर आ रहा है। वही मो० नसीम आलम (युवा कांग्रेस जिला महासचिव, पाकुड़) ने कहा कि बहु प्रतीक्षित इस ब्रिज का निर्माण पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के प्रयास से ही सफल हो पाया था और आज मरम्मती का कार्य उनकी धर्मपत्नी विधायक निशात आलम की प्रयास से ही हो पा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के भ्रमण के दौरान विधायक के सुपुत्र युवा नेता तनवीर आलम को इस ब्रिज की अवस्था के बारे में बताया गया था। उन्होंने इस पर विधायक का ध्यान आकृष्ट कराया और यह मरम्मती का कार्य आज हो रहा है। वही मो० आनसारुल हक (कांग्रेस प्रखण्ड सचिव, पाकुड़) ने कहा कि कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम को जानकारी साझा करते हुए इस ब्रिज की मरम्मती के लिए कहा गया था और उन्होंने क्षेत्र की बहु आकांक्षित ब्रिज को संज्ञान में लेते हुए मरम्मती का कार्य हेतु प्रस्ताव को आगे बढ़ाया जो आज हकीकत में कार्य होता हुआ दिखाई दे रहा है। वही तारानगर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजमल हुसैन ने कहा कि इलामी- संग्रामपुर मुख्य सड़क के तारानगर से गुजर रही तोराई नदी पर बने इस ब्रिज के निर्माण होने से क्षेत्र की दिशा और दशा दोनों में परिवर्तन हुआ है। लोग मुख्यालय जाने के लिए लंबी दूरी तय करने के बाद ही जा पाते थे। पक्का सड़क भी नहीं था, कच्ची सड़कों से यात्रा करते हुए जाना पड़ता था। लेकिन ब्रिज का निर्माण होने से पक्का सड़क का भी निर्माण सम्भव हो पाया और लोग इस ब्रिज के सहारे आसानी से मोटरसाइकिल/ अपना वाहन ड्राइव कर पाकुड़ मुख्यालय तक सफर तय कर पाते हैं एवं रोजी-रोटी के लिए भी आसानी से अपने-अपने गंतव्य स्थान तक लोग आना जाना इसी ब्रिज के सहारे कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में जो कष्ट क्षेत्र के लोगों ने झेलना पड़ा यानी यातायात असुविधा को लेकर महसूस किया है, वह आज कई गुना खुशी दे रही है। क्योंकि ब्रिज के निर्माण होने से क्षेत्र के लोग निश्चित रूप से लाभान्वित हुए हैं।