बरेली

प्रिटी पेटल्स में राधा-कृष्ण प्रतियोगिता, बच्चों ने मोहा मन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / फतेहगंज पश्चिमी। प्रिटी पेटल्स किड्स जोन में राधा-कृष्ण एवं मुरली प्रतियोगिता हुई। राधा-कृष्ण वर्ग में श्रीजी प्रथम, सनाया द्वितीय, सान्वी तृतीय रहीं। मुरली में राज प्रथम, जिकरा द्वितीय, आन्या तृतीय रहीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीमा सुरक्षा बल भिटौरा कैंप के डिप्टी कमांडेंट दिनेश सिंह की धर्मपत्नी उर्मिला सिंह रहीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज फतेहगंज पश्चिमी के प्रबंधक रमन जायसवाल, वरिष्ठ व्यापारी सचिन चौहान, डॉ. मुदित प्रताप सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, सभासद अबोध सिंह और सभासद प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे। सभी ने विजेताओं को स्मृति चिह्न व मेडल देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधक दिनेश पांडे व प्रधानाचार्य पूजा गुप्ता ने आभार जताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button