
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : वार्ड 18 से कांग्रेस पार्षद रहे मोहनलाल शर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया पूजा-अर्चना के बाद वार्डवासियों से फीटा कटवाया और प्रसादी का वितरण किया इस मौके पर मोहनलाल शर्मा ने कहा वार्डवासियों का प्यार सहयोग हमेशा मेरे साथ रहा है और रहेगा अपने पर्व के कार्यकाल मे वार्ड मे विकास कार्य किए है उन्हे आगे बढ़ाने के लिए लोगो की इच्छा के कारण चुनावी मैदान मे हूं इस अवसर पर बी एन अवस्थी,महेश लाटा, सत्यप्रकाश गुप्ता, कालू शर्मा,जयप्रकाश, गिरीश कुमार प्रकाश चंद अनील शर्मा दुष्मंत तिवाड़ी ,सुधीर सोनी,नरेश शर्मा,सुरेंद्र शर्मा, सहित बड़ी संख्या मे वार्डवासी व समर्थक मौजूद रहे।



