बुलंदशहर
महिला से छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : नगर के मौहल्ला मुफ्तीवाड़ा में एक महिला के साथ घर में घुसकर गाली-गलौज मारपीट और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है प्राप्त जानकारी के अनुसार मौहल्ला मुफ्तीवाड़ा निवासी पीड़ित इरशाद पुत्र शकील ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 31 अगस्त 2026 को उनकी पत्नी आलिया मलिक घर पर अकेली थी इसी दौरान मौहल्ले का ही निवासी आसिफ पुत्र हजरत अपने दो अज्ञात साथियों के साथ जबरन घर के भीतर घुस आया आरोपियों ने महिला से उसके पति के सम्बन्ध में पूछताछ की जब पत्नी ने बताया कि पति बाहर गए हुए है तो आरोप है कि तीनों युवकों ने गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी तहरीर के मुताबिक आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और अनुचित हरकतें की महिला के शोर मचाने पर जब उसकी सास परवीन उसे बचाने दौड़ीं तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए पीड़ित पति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी जिसके आधार पर पुलिस ने आसिफ मलिक और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है जब इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार, ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है और जांच के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।



