शामली
घर.घर जन्मे नंद गोपाल, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर गढी हसनपुर में निकली भव्य शोभायात्रा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गढी हसनपुर के दुर्गा मंदिर को भी वृंदावन की तर्ज पर सजाया गया। मंदिर में सीताराम दरबार और राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं की आकर्षक सजावट की गई। दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष नाथीराम मित्तल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सुंदर झांकियों के साथ गांव की परिक्रमा की गई। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भगवान के दर्शन करते रहे।मध्यरात्रि में कृष्ण जन्म के अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का नाटकीय रूपांतरण किया गया। इसके बाद महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर में जागरण का भी आयोजन हुआ। आयोजन को लेकर मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था के लिए इंतजाम किए गए थे।



