बरेली
रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ ने मनाया शिक्षक दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ ने रोटरी पब्लिक स्कूल, रजऊ में शिक्षक दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के 22 शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। विशेष योगदान के लिए 2 शिक्षिकाओं नेहा मिश्रा और दीपिका तिवारी को डिस्ट्रिक्ट 3110 के प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया।
क्लब अध्यक्ष रोहित जिंदल ने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य को आकार देते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में रोटरी सोसाइटी अध्यक्ष अनुपम कपूर, स्कूल चेयरमैन शरद गुप्ता, सचिव शिशिर पांडे, क्लब सर्विस डायरेक्टर डी.सी. खंडेलवाल, अजय जसोरिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।




