बुलंदशहर
कुख्यात अरबाज पहाड़ी से हुई स्याना पुलिस की मुठभेड़
17 मुकदमों का दागी अरबाज घायल अवस्था में हुआ गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बुलन्दशहर : स्याना में एक दिन पहले स्याना पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकलने में कामयाब हुए कुख्यात बदमाश अरबाज उर्फ पहाड़ी को पुलिस ने फिर हुई मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया स्याना के पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकरन सिंह, ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि 17 मुकदमों का दागी अरबाज उर्फ पहाड़ी एक दिन पहले पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर चैन स्नेचर बाइक चोर राजा उर्फ जाविद का साथी है तथा दोनों आसपास के जनपदों में घटनाएं अंजाम देते रहते है बताया कि स्याना पुलिस कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह, के नेतृत्व में बीबीनगर रोड पर निर्माणाधीन पुलिस चौकी के निकट चैकिंग में व्यस्त थी बाइक पर आ रहे एक व्यक्ति को पुलिस टीम ने रुकने का संकेत दिया लेकिन वह पुलिस को देखकर वापस भाग निकला बदमाश का शक होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तथा कुछ दूरी पर बाइक फिसल गई पुलिस से बचने के लिए उक्त ने पुलिस पर फायर झोंक दिए पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जो उक्त व्यक्ति के पैर पर लगी गोली लगने से घायल हुए बदमाश को गिरफ्तार कर पूछताछ किए जाने पर उसने अपना नाम अरबाज उर्फ पहाड़ी निवासी मोहम्मदपुर रुस्तमपुर, बहादुरगढ़ बताया सीओ, ने बताया कि अरबाज उर्फ पहाड़ी के विरुद्ध थाना मेडिकल मेरठ, थाना गुलावठी बुलन्दशहर, गाजियाबाद के कई थानों तथा हापुड़ के कई थानों पर 17 मुकदमे दर्ज है कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह, की टीम में कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक मनीष यादव, सराय नहर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई कुंवर सिंह, उपनिरीक्षक कौशल गुप्ता, व विनोद कुमार, हासिम अली, अमित कुमार, गौरव कुमार, विजय तोमर, पंकज सिंह, राजवीर सिंह, व अमित कुमार, शामिल रहे ।



