अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई, स्टोन चिप्स लदा हाईवा जब्त
Action against illegal mineral transport; Hyva truck loaded with stone chips seized.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के हिरणपुर। जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनन निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने हिरणपुर अंचल के रानीपुर चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चेक पोस्ट के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सामने स्टोन चिप्स लदे एक हाईवा को जांच के लिए रोका गया। जांच के क्रम में वाहन चालक द्वारा खनिज परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर हाईवा को जब्त कर लिया गया। जब्त वाहन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हिरणपुर थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और अवैध भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही है।



