बरेली
शिक्षकों के सम्मान से मजबूत होगा देश का भविष्य : शुभलेश यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सपा कार्यालय में शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की, मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार रहे। संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया।
कार्यक्रम में 5 शिक्षकों – प्रो. जाहिद खान, डॉ. आर.पी. यादव, प्रो. महेशपाल गंगवार, मास्टर लेखराज शर्मा और मास्टर पूरन लाल सागर को सम्मानित किया गया।
शुभलेश यादव ने कहा शिक्षक समाज को दिशा देते हैं। भगवत सरन ने कहा गुरु से बड़ा कोई नहीं। शमीम खां सुल्तानी ने कहा गुरु का सम्मान ही समाज की तरक्की है।
इस दौरान शिवचरन कश्यप, आचार्य प्रमोद सिंह यादव, जितेंद्र मुंडे, सिम्पल कन्नौजिया, राजेश मौर्य, जमुना प्रसाद मौर्य, राम सेवक प्रजापति, डॉ. संदीप गंगवार, मुकेश पांडे, हिरदेश सिंह, के.पी. राठौर, शुजा खान, प्रबल तिवारी, एसपी सिंह, गंगा सिंह यादव, रूम सिंह यादव, मनोज कुमार, दुर्गा प्रसाद, पल्लवी सक्सेना, देवेंद्र यादव, जैनेंद्र सिंह, योगेंद्र पाल सिंह, जुनैद रजा खान, वीरेंद्र पटेल, भरत यादव, अरुण सिंह यादव, जगपाल सिंह यादव, नरसिंह यादव, सत्य प्रकाश गंगवार, हरीश चंद्र, सवाना परवीन, इमरान रजा, इंतखाब रजा, तेजराम सक्सेना, अभीतेश आदि मौजूद रहे।




